{"_id":"5ca2641fbdec2214216cd436","slug":"201554146335-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने अभद्रता का किया विरोध तो तेजाब डालने की दी धमकी, सेंटर संचालक संग भी अभद्रता, दो घंटे तक एसपी दफ्तर पर हंगामे के बाद द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने अभद्रता का किया विरोध तो तेजाब डालने की दी धमकी, सेंटर संचालक संग भी अभद्रता, दो घंटे तक एसपी दफ्तर पर हंगामे के बाद द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से अभद्रता और तेजाब डालने की धमकी पर भड़के छात्र, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के रेलवे रोड स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सहपाठी ने अभद्रता कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली। मामले का पता लगने पर उसे समझाने आए सेंटर संचालक के साथ भी आरोपी ने हाथापाई कर दी। जिस पर कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले अन्य छात्र सड़क पर उतर आए और सीधे एसपी कार्यालय पर जा पहुंचे। वहां, करीब दो घंटे तक हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर किया। सेंटर संचालक का आरोप है कि दो दिन पहले इसे लेकर शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामले में समझौता करा दिया। उन्होंने इसकी भी जांच कराने की मांग की है।
शहर के एक कोचिंग सेंटर प्रबंधन की तरफ से दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शनिवार को क्लास रूम में एक छात्र ने दो छात्राओं के साथ अभद्रता कर दी। एक छात्रा के विरोध करने पर आरोपी छात्र सुमित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर छात्राओं ने सेंटर संचालक परिमल को क्लासरूम में पहुंचने पर उन्हें अवगत कराया। जिस पर सेंटर संचालक ने जब युवक से आईडी कार्ड मांगा तो युवक ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। जिस पर अन्य छात्रों ने बीच बचाव कराया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जिस पर गीता भवन चौकी पुलिस युवक को उसे अपने साथ ले गई। बाद में उसे छोड़ दिया। मामले की शिकायत शनिवार को पुलिस को लिखित में दी गई, लेकिन पुलिस ने शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर छात्राओं के परिजनों पर दबाव बनाकर शिकायत को वापस ले लिया गया। आरोप है कि सुमित ने सोमवार को फिर से छात्रा को धमकी दी। उसे कहा गया कि वह उस पर तेजाब डाल देगा। साथ ही अन्य छात्रों को भी सबक सिखाने की बात कही। जिस पर मामले का पता चलने पर कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और एसपी कार्यालय पहुंच गए। इसी बीच कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। मगर छात्र तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। जिसके बाद डीएसपी डॉ.रवींद्र कुमार ने छात्रों व सेंटर संचालक से बातचीत के बाद मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। डीएसपी ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ भादसं की धारा 354 व 506 में मामला दर्ज किया गया है।
लघु सचिवालय के गेट पर दिया धरना
सेंटर के विद्यार्थियों ने करीब 15 मिनट पर लघु सचिवालय के गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। विद्यार्थी सड़क पर बैठ गए और सड़क को जाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर वह हटकर प्रशासन द्वारा निर्धारित धरना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
तेजाब डालने की धमकी पर बिफरे छात्र
एसपी दफ्तर हंगामा कर रहे सेंटर के विद्यार्थियों ने बताया कि आरोपी ने छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी दी है। जिससे सभी छात्रों में गुस्सा है। अगर आरोपी ने छात्रा पर तेजाब डाल दिया तो उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। जिसके चलते ही वह कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे हैं।
पुलिस तुरंत करती कार्रवाई तो आरोपी नहीं देता धमकी
सेंटर संचालक परिमल का आरोप है कि अगर पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करती तो आरोपी तेजाब तक डालने की धमकी नहीं देता। शनिवार को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर बाद में आरोपी पक्ष की तरफ से छात्रा पर दबाव बनाकर शिकायत को वापस ले लिया गया। अगर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर देती को विद्यार्थियों को सड़क पर नहीं उतरना पड़ता।
--
छात्रा के साथ अभद्रता व तेजाब डालने की धमकी देने की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दो दिन पहले शिकायत देने के बाद जब पुलिस जांच कर रही थी तो छात्रा की तरफ से कार्रवाई नहीं करने को लेकर लिखित में दिया गया है। जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हो सका। अब जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.रवींद्र कुमार, डीएसपी, सोनीपत।