फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   देशी तमंचा चलाकर देख रहा था युवक, साथी ने रोका तो हाथ में लगी गोली

देशी तमंचा चलाकर देख रहा था युवक, साथी ने रोका तो हाथ में लगी गोली

Sat, 12 Jan 2019 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
देशी तमंचा चलाकर देख रहा था युवक, साथी ने रोका तो हाथ में लगी गोली
देशी तमंचा चलाकर देख रहा था युवक, साथी ने रोका तो हाथ में लगी गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव रामपुर कुंडल के खेतों में घूमने गए युवक के सामने जब उसका साथी अवैध पिस्टल से गोली चलाकर देखने लगा तो युवक उसे रोकने लगा। गोली चलाने से रोकने के दौरान गोली युवक के हाथ में जा लगी। बाद में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने उसके साथी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज किया गया है।
गांव रामपुर कुंडल निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह 9 जनवरी को गांव कुंडल निवासी अपने साथी संजय के साथ खेतों की तरफ घूमने गया था। जब वह खेत में पहुंचे तो इसी दौरान उसके साथी संजय ने देशी तमंचा निकाल लिया। वह उसे कहने लगा कि तमंचा उसका भाई लेकर आया था। साथ ही कहा कि इससे गोली चलाकर देखते हैं। इस पर मनीष कुमार ने संजय को रोकने का प्रयास किया तो उसने अचानक गोली चला दी। जिससे गोली उसके हाथ में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। मौके से संजय फरार हो गया। मनीष ने अपने साथी प्रिंस को खेत में बुलाया। जिस पर प्रिंस मनीष को लेकर दिल्ली के पूठ खुर्द गांव स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के आंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया। अब मनीष ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने उसके बयान पर संजय के खिलाफ लापरवाही व अवैध शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर मोड़ से तमंचे समेत पकड़ा गया आरोपी
साथी को गोली मारकर फरार हुए आरोपी को खरखौदा पुलिस ने तमंचे सहित काबू कर लिया है। पुलिस टीम रामपुर मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान संजय मोड़ पर पहुंच गया। वह पुलिस को देखकर वापस जाने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से देशी तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पता लगा कि उसने अपने साथी के हाथ में गोली भी मार रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव रामपुर कुंडल के खेत में अपने साथी को तमंचा चलाने से रोकने के दौरान युवक के हाथ में गोली लगी है। युवक को बाद में तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजीव कुंडू, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed