{"_id":"6aeb8965619aa4e07e0ee546","slug":"one-dead-four-injured-in-separate-road-accidents-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1016261-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दिल्ली पुलिस के जवान समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। पीड़ितों ने सिहानी गेट और मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पौड़ी गढ़वाल निवासी पंकज पटवाल ने बताया कि वह यहां गुलधर फ्लाईओवर के पास परिवार समेत रहते हैं। उनके पिता दीपक पटवाल 30 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे मेरठ रोड स्थित कंपनी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिहानी गेट क्षेत्र में गुलधर फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पंकज ने अब पुलिस से शिकायत की है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी घटना एक नवंबर की सुबह मधुबन बापूधाम क्षेत्र के मोरटा में हुई। शिकायतकर्ता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा विपिन कुमार दिल्ली पुलिस में तैनात है। एक नवंबर की सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में पिलर नंबर 661 और 662 के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। एसीपी कविनगर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीसरी घटना मसूरी क्षेत्र में 30 अगस्त को हुई थी। अहसान होटल के सामने फ्लाईओवर पर एक ऑटो सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गया था। हादसे में ऑटो सवार मोहिउद्दीनपुर ढबारसी गांव निवासी नसरुद्दीन और उनके बेटे समीर व नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को पिलखुवा स्थित रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नसरुद्दीन की पत्नी रिहाना का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।