{"_id":"5bb5132d867a5570f257bdef","slug":"201538593581-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों का शराब के नशे में हंगामा, अस्पताल में मेडिकल कराने को नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टरों का शराब के नशे में हंगामा, अस्पताल में मेडिकल कराने को नोकझोंक
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों का शराब के नशे में हंगामा, अस्पताल में मेडिकल कराने को नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित रेवली के पास से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो डाक्टरों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जब दोनों को मेडिकल कराने के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे तो वहां उनकी डाक्टरों से नोकझोंक हो गई। डाक्टरों ने इमरजेंसी में ओपीडी बंद कर दी। जिसके बाद पुलिस दोनों को खानपुर लेकर जाने लगी तो डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद करीब चार घंटे के ड्रामे के बाद सामान्य अस्पताल में दोनों चिकित्सकों का मेडिकल कराया गया। साथ ही मेकिडल की वीडियोग्राफी भी कराई गई। उधर, डाक्टरों ने पुलिस पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है।
बुधवार दोपहर को दो कार सवार रेवली के पास शराब के नशे में आपस में कहासुनी कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। आरोप है कि वह दोनों नशे में थे। जिस पर कार सवार बिफर गए और स्वयं को सरकारी डाक्टर बताया। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने में ले गई। दोनों के खिलाफ नशे में हुड़दंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया। मामला दर्ज करने के बाद करीब साढ़े पांच बजे पुलिस दोनों को मेडिकल कराने के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंची। पुलिस का आरोप है कि सामान्य अस्पताल में आने के बाद डाक्टरों ने उनका मेडिकल करने से मना कर दिया। साथ ही पुलिस पर ही मारपीट का आरोप लगाया गया। जिस पर काफी देर तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। इसी बीच सामान्य अस्पताल के डाक्टर ने इमरजेंसी में ओपीडी भी बंद कर दी। जिसके चलते मरीजों की परेशानी बढ़ गई। काफी देर जद्दोजहद के बाद पुलिस दोनों डाक्टर को मेडिकल कराने के लिए खानपुर लेकर जाने लगी। इसी बीच डीएसपी भी अस्पताल में पहुंच गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी वहां आ गए। जिसके बाद इमरजेंसी में ओपीडी शुरू हो सकी। उनके आने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों डाक्टर का मेडिकल कराया गया। मेडिकल की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
डाक्टर ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए डाक्टर ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। इनमें डॉ. को चोट लगी हुई है। वह पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों डाक्टर खुद की झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
दो लोगों को शराब के नशे में हुड़दंग करते पकड़ा गया। बाद में पता लगा वह दोनों डाक्टर थे। उनका मेडिकल कराने को लेकर सामान्य अस्पताल में डाक्टर ने मना कर दिया। काफी बहस के बाद देर रात मेडिकल हो सका है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मारपीट के आरोप बेबुनियाद है।
बलराज, थाना प्रभारी मुरथल।