फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अधिवक्ता से महिला ने लिए 1.74 लाख उधार, मांगने पर दे दी धमकी

अधिवक्ता से महिला ने लिए 1.74 लाख उधार, मांगने पर दे दी धमकी

Sat, 30 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता से महिला ने लिए 1.74 लाख उधार, मांगने पर दे दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। कोर्ट परिसर स्थित चेंबर में एक अधिवक्ता को अपनी मजबूरी बताकर 1.74 लाख रुपये लेने के बाद मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता का आरोप है कि महिला कई लोगों से पैसे लेकर बाद में पैसे देने से मुकर चुकी है। साथ ही झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देती है। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिवक्ता आनंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि कच्चे क्वार्टर स्थित शीतला माता मंदिर के पास रहने वाली एक महिला ने नवंबर 2016 में उससे एक लाख 74 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे कुछ दिन बाद दिए जाने की बात महिला ने कही थी। इंतजार के बाद जब वह फरवरी माह में अपने पैसे वापस मांगने गया तो महिला ने 10 मार्च को पैसे देने की बात कही। जब वह तय तिथि को पैसे लेने के लिए पहुंचा तो महिला ने उधार लिए पैसे देने से मना कर दिया। वहीं, उसे जान से मरवाने की धमकी दे डाली। अधिवक्ता का आरोप है कि महिला ऐसे ही कई लोगों से पैसे उधार ले चुकी है, पैसे मांगने पर ब्लैकमेल करने लगती है। साथ ही झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देती है। उसने बताया कि महिला को पैसे देते समय उसने प्री-नोट पर भी हस्ताक्षर कराए थे। अधिवक्ता की शिकायत पर कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed