{"_id":"59c803dd4f1c1b38688b61cc","slug":"201506280413-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर एटीएम कार्ड नंबर व ओटीपी पूछकर 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर एटीएम कार्ड नंबर व ओटीपी पूछकर 50 हजार उड़ाए
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी पूछकर 50 हजार उड़ाए
सोनीपत। शहर के मॉडल टाउन निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर फोन कर उसका एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी पूछकर 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मॉडल टाउन निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसके फोन पर एक नंबर से फोन आया था। दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि वह बैंक का मैनेजर बोल रहा था। आपका एटीएम कार्ड अपडेट करना है। जिस पर उसने अपना एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी नंबर उक्त व्यक्ति को बता दिया। कुछ देर बाद उसे मैसेज मिला कि खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए है। उसे समझते देर न लगी कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई। उसने मामले से सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।