{"_id":"6282a181e0207f736b343445","slug":"20-years-imprisonment-for-raping-minor-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
Tue, 17 May 2022 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 17 May 2022 12:39 AM IST
सार
अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने नाबालिग को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने सोमवार को दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 14 फरवरी, 2020 को पुलिस को बताया था कि पत्थर वाली गली में रहने वाला गौतम उर्फ सन्नी उसकी नाबालिग बेटी को बहकाकर ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। बाद में महिला 17 फरवरी, 2020 को बेटी को लेकर पुलिस के पास आई थी। पुलिस ने मेडिकल कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
लड़की की उम्र साढ़े 13 साल थी। उसके कोर्ट के सामने बयान दर्ज कराए गए थे। बाद में पुलिस ने 2 मार्च, 2020 को आरोपी गौतम उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह 13 फरवरी को नाबालिग को बहकाकर हरिद्वार लेकर गया था। वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के बाद एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने गौतम उर्फ सन्नी को दोषी करार दिया। अदालत ने सोमवार को दोषी गौतम उर्फ सन्नी को 4 पॉक्सो एक्ट में 20 साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना व भादंसं की धारा 363 में पांच साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। साथ ही जुर्माना न देने पर 15 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतने के आदेश दिए गए हैं। दोनों सजा एक साथ चलेंगी।