फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जहर खाकर गली में पड़ा रहा युवक, देरी से पहुंची एंबुलेंस तो अस्पताल में तोड़ा दम

जहर खाकर गली में पड़ा रहा युवक, देरी से पहुंची एंबुलेंस तो अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 08 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
जहर खाकर गली में पड़ा रहा युवक, देरी से पहुंची एंबुलेंस तो अस्पताल में तोड़ा दम
पेट दर्द की दवा की जगह युवक ने धोखे से निगला जहर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव सरगथल में एक युवक ने धोखे से जहर निगल लिया। जिसके बाद युवक गली में आकर गिर गया। उसे तड़पता देख किसी ने एंबुलेंस चालक को फोन किया लेकिन वह करीब पौना घंटा बहस करता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में युवक की भाभी घर पहुंची और उसके फोन करने पर आधा घंटे में एंबुलेंस पहुंची। जहर का असर ज्यादा होने से तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। लोगों ने ऑपरेटर पर लापरवाही बरतते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। गांव सरगथल निवासी सतीश (24) बुधवार शाम को घर पर अकेला था। परिजनों ने बताया कि वह कई दिन से पेट दर्द से परेशान था। वह उसकी दवाई भी ले रहा था। बुधवार को सतीश ने पेट दर्द की दवा के धोखे में जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर में कोई नहीं होने के चलते वह गली में आ गया और वहीं गिर गया। इसी दौरान गली से गुजर रहे सरपंच के भाई श्यामा पहलवान ने जब युवक को वहां पर गिरा देखा तो उसने तुरंत एंबुलेंस के लिए फोन किया। उनका आरोप है कि फोन उठाने के बाद ऑपरेटर ने उनसे सही तरीके से बात करने के बजाय सवाल करने शुरू कर दिया। ऑपरेटर ने एंबुलेंस भेजने के बजाय करीब पौना घंटा तक उसके साथ बहस की। इसी बीच सतीश की भाभी मजदूरी कर घर आई तो उसे मामले का पता लगा। जिस पर उसने एंबुलेंस के लिए फोन किया। जिसके बाद करीब आधा घंटा में एंबुलेंस गांव में पहुंची। सतीश को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वीरवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
सतीश का शव लेने के बाद खानपुर में सरपंच राममेहर, पूर्व सरपंच सुभाष, सुरेंद्र संदीप व श्यामा पहलवान ने रोष जताया। उनका आरोप था कि सतीश की तबीयत बिगड़ी देखकर एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर पर फोन किया गया था। ऑपरेटर ने करीब पौने घंटे तक उसे बातचीत कर उलझाए रखा। करीब सवा घंटे की देरी से एंबुलेंस पहुंची। इससे सतीश को अस्पताल ले जाने में देरी हुई। ग्रामीणों ने ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव सरगथल में युवक की जहर खाने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। गांव के श्यामा पहलवान ने शिकायत दी है कि ऑपरेटर ने लापरवाही बरती है और अभद्रता की है। उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed