फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में 11वीं के छात्र समेत दो की मौत

अलग-अलग सड़क हादसों में 11वीं के छात्र समेत दो की मौत

Sun, 03 Feb 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में 11वीं के छात्र समेत दो की मौत
सड़क हादसों में 11वीं के छात्र समेत दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में 11वीं कक्षा के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कुंडली थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रथम घटना में टीडीआई कुंडली के गेट के पास 11वीं कक्षा के छात्र रोशन को ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। रोशन के पिता मूलरूप से यूपी के जिला बहराइच के गांव कठोलिया निवासी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह टीडीआई सिटी के सी ब्लॉक में रहता है। शुक्रवार सुबह उसका बेटा बीसवां मील स्थित स्कूल में जाने के लिए निकला था। वह स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। जब उसका बेटा रोशन हाईवे पर पहुंचा तो इसी दौरान ऑटो उसके बेटे का टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसने अपने बेटे को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्वचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में ड्रेन नंबर आठ के पास अज्ञात वाहन की चपेट मेें आने से रतनेश की मौत हो गई। मूलरूप से बिहार के जिला सिवान के गांव हरनाथपुर फिलहाल बढ़मलिक स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी रजनीश ने बताया कि उसका बड़ा भाई कुंडली स्थित गत्ता फैक्टरी में काम करता था। वह शुक्रवार को फैक्टरी के लिए गया था। इसी बीच उन्हें पता लगा कि ड्रेन नंबर आठ के पास अज्ञात वाहन ने उसके भाई को चपेट में ले लिया है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed