{"_id":"5c47711dbdec2256ab4e5913","slug":"191548185885-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी बताकर टेंपो चालक से लूटपाट करने में फौजी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी बताकर टेंपो चालक से लूटपाट करने में फौजी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के आरोप में सेना कर्मी समेत दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल। जीटी रोड पर मुरथल टोल प्लॉजा के पास टेंपो चालक से नकदी व मोबाइल लूट में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लड़सौली निवासी सुनील व हसनपुर निवासी जसबीर है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, नकदी व लूटपाट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। आरोपी सुनील सेना में कार्यरत है और फिलहाल छुट्टी पर आया था। आरोपियों को अदालत के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दिल्ली के पालम निवासी बबलू ने 20 जनवरी को पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले अपने टेंपो में कंपनी का सामान लेकर पानीपत से दिल्ली जा रहा था। मुरथल टोल प्लॉजा के पास स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने उसे पुलिस कर्मी बताते हुए रोका और पूछा कि टेंपो में क्या है। जब उसने बताया था कि वह कंबल लेकर जा रहा है तो उन्होंने दो कंबल देने को कहा था। मना करने पर उसे खेत में ले गए थे और बुरी तरह से पीटा था। बाद में वह उसे घायल कर टेंपो की चाबी, मोबाइल व जेब से 12800 रुपये छीन ले गए थे। वह राहगीरों की मदद से अस्पताल में पहुंचा था। टेंपो में रखा करीब साढ़े 51 हजार रुपये का हारमोनियम का सामान भी गायब मिला था। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था। एसआई कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपी सुनील व जसबीर को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील सेना में तैनात है और फिलहाल छुट्टी पर आया था। पुलिस ने उनसे लूटी गई नकदी के 1500 रुपये, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया।