{"_id":"5a5277754f1c1b3f428b4799","slug":"191515353973-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुबेर होटल में महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुबेर होटल में महिला से दुष्कर्म
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई (सोनीपत)।
नेशनल हाईवे पर गांव कुराड़ स्थित होटल कुबेर में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाने के बाद एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की चाय में नशीला पदार्थ मिला बेसुध कर वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। होटल कुबेर में किसी महिला से दुष्कर्म की पांच माह के दौरान यह दूसरी घटना है। वहीं मुरथल के एक अन्य होटल में भी पिछले दिनों नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
मूलरूप से रोहतक फिलहाल सोनीपत की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी साथी ने पिछले दिनों एक युवक का मोबाइल नंबर उसे दिया था। उसने कहा था कि युवक उसे नौकरी दिलवा दिया। उसने युवक से बातचीत की तो उसने अपना नाम रमेश उर्फ वजीर बताया था। उसने कहा था कि वह रोहतक का रहने वाला है। आरोपी ने उसे मिलने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे होटल कुबेर में बुलाया था। वह नौकरी के नाम पर होटल पर आई थी। वहां पर आने के बाद आरोपी ने उसे चाय पिला दी। चाय में कोई नशीला पदार्थ होने के चलते वह बेसुध हो गई। जिसके बाद वह बेसुध हो गई। महिला का आरोप है कि बेसुध होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में वह फरार हो गया। होश में आने के बाद उसे घटना का पता लगा। जिस पर मामले से परिजनों को अवगत कराया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद रमेश उर्फ वजीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
होटल कुबेर में पांच माह में दुष्कर्म का दूसरा मामला
होटल कुबेर में पांच माह के दौरान दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। इससे पहले अगस्त, 2017 में दिल्ली की एक महिला ने कुबेर होटल में लाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। दिल्ली निवासी महिला ने बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वाली रेखा नाम की महिला के साथ उसकी खासी दोस्ती थी। रेखा उसे पार्टी देने के बहाने से 16 जुलाई को सोनीपत के होटल में ले आई थी। उसने शीतल पेय में उसे कुछ मिलाकर पिला दिया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।
विज्ञापन
तीन सप्ताह पहले भी मुरथल ढाबे पर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
मुरथल के कुबेर होटल में नौकरी दिलाने से पहले 15 दिसंबर को होटल गणपति में भी करनाल की महिला को नौकरी दिलाने के बहाने लाने के बाद शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले में एक नामजद होने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
वर्जन
महिला ने होटल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मनीषा, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।