फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मोदी ने बुजुर्गों के लिए निकाली है स्कीम, यह कहकर दो महिलाओं से सोने के कंगन ठगे

मोदी ने बुजुर्गों के लिए निकाली है स्कीम, यह कहकर दो महिलाओं से सोने के कंगन ठगे

Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मोदी ने बुजुर्गों के लिए निकाली है स्कीम, यह कहकर दो महिलाओं से सोने के कंगन ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्गों की मदद के लिए स्कीम निकाली है। इसका झांसा देकर पहले तो बुजुर्गों से गहने उतरवाएं और सम्मोहित करके फुर्र हो गए। आरोपियों ने पुरानी तहसील के सामने इंद्रलोक कालोनी में स्कूटी सवार एक व्यक्ति व बुजुर्ग दो महिलाओं के छह कंगन ठग ले गए। दोनों के जाने के बाद महिलाओं को ठगी का पता लगा। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी से चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। स्कूटी सवारों ने ही सेक्टर-15 में महिला से ड्रा निकालने के नाम पर दो कंगन व अंगूठी ठग ली गई थी।
इंद्रलोक निवासी शांति देवी जैन व प्रेम लता ने बताया कि वह शुक्रवार तीसरे पहर घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति उनके पास आया और शिव मंदिर का रास्ता पूछने लगा। इसी दौरान एक बुजुर्ग उसके पास आया और उससे बातचीत करने लगा। स्कूटी सवार ने बुजुर्ग से कहा कि मोदी ने बुजुर्गों की मदद के लिए स्कीम निकाली है। उनकी मदद करने के लिए आया हैं। उसने पर्ची निकाल कर बुजुर्ग को 100 रुपये दे दिए। इस पर शांति देवी व प्रेमलता ने भी स्कूटी सवार को कहा कि वह भी बुजुर्ग है। उनकी भी मदद कर दो। इस पर वह मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने की बात कहकर दोनों को एक तरफ ले गया। वहां पर जाने के बाद बुजुर्ग ने उन्हें सोने के आभूषण दिखाए। साथ ही दोनों बुजुर्ग महिलाओं के छह कंगन भी निकलवा लिए। बाद में वह बातचीत में उलझाए रहे और स्कूटी पर बैठकर चले गए। इसी बीच महिलाओं को उनके साथ हुई ठगी का पता लगा तो उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिलाओं ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर परिजन उन्हें लेकर सिटी थाना में पहुंचे। जहां पर पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-15 में भी की थी ठगी
सेक्टर-15 निवासी शशिबाला के साथ भी शुक्रवार को ठगी हुई थी। शशिबाला को ड्रा निकालने के नाम पर सोने के दो कंगन व अंगूठी ठगी गई थी। बाद में जब महिला को पता लगा था तो वह फरार हो गए थे। महिला से ठगी करने वाला व्यक्ति व बुजुर्ग भी स्कूटी पर सवार होकर आए थे।

सम्मोहन करने का लगाया आरोप
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि एक तरह से आरोपी सम्मोहन कर देते हैं। जिसके बाद बातों में फंसाकर आभूषण निकालवा लेते हैं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाए वह फरार हो जाते हैं। उनके जाने के बाद ही पता लगता है कि वह आभूषण ठग ले गए हैं।


वर्जन
दो महिलाओं ने ठगी कर कंगन चोरी करने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ठगों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द उनका पता लगाकर काबू किया जाएगा।
- राजपाल सिंह, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed