{"_id":"5a5126ea4f1c1b35198b53c3","slug":"191515267818-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में बहे व्यक्ति का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में बहे व्यक्ति का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाया जाम
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव रोहट के पास नहर में बहे व्यक्ति का सुराग नहीं लगने पर गुस्साए परिजनों ने शनिवार दोपहर 12 बजे रोहतक हाईवे पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि व्यक्ति की तलाश में पुलिस व प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। साथ ही नहर का पानी भी कम नहीं कराया गया। जाम से कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई। जिस पर मौके पर पहुंचे बीडीपीओ व डीएसपी ने लोगों को समझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद ही वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।
विदित रहे कि मूलरूप से गांव राजलुगढ़ी फिलहाल सेक्टर-23 निवासी जसबीर सिंह दो दिन पहले घर से निकले थे। बाद में वह लापता हो गए। पुलिस ने तलाश की तो उनका पर्स व चादर रोहट के पास नहर पर मिले थे। जिसके बाद से उनकी तलाश में नहर पर अभियान शुरू किया गया था। एडीसी आमना तस्मीन के कहने पर शुक्रवार को चार गोताखोर नहर पर बुलाए थे। उसके बाद भी व्यक्ति का सुराग नहीं लग सका। पानी का बहाव अधिक होने के चलते तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही थी।
शनिवार को भी सुराग नहीं लगने पर परिजनों व ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे रोहट के पास रोहतक हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह व सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहर में जलस्तर कम कराए जाने की मांग पर अड़ गए। बाद में बीडीपीओ जितेंद्र व डीएसपी मुकेश जाखड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों को जलस्तर कम कराने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद दो घंटे में लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
वाहनों का रूट किया डायवर्ट
जाम के चलते वाहनों की कतार कम करने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। पुलिस ने गांव कंवाली के पास से वाया नाहरा, बारोटा, राठधना सोनीपत वाहनों को पहुंचाया गया। वहीं हरसाना के पास से नसीरपुर गढ़ी बिंदरौली होते हुए वाहनों को रोहतक की तरफ भेजा गया।