{"_id":"5a2aed6a4f1c1bb6678c0b86","slug":"191512762730-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक को कार ने कुचला, मौत
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। रेलवे रोड पर चिराग गार्डन के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांधी नगर कॉलोनी का रहने वाला दीपक किसी काम से पानीपत गया हुआ था। कंपनी का काम खत्म कर वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह रेलवे रोड पर चिराग गार्डन के सामने पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दीपक को उपचार के लिए गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक के साथी ने हादसे की सूचना दीपक के परिजनों को दी। जिस पर दीपक के छोटे भाई सुमित ने थाना गन्नौर में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।