{"_id":"5a299f984f1c1bd9798c1637","slug":"191512677272-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पकड़ने पर भी नहीं रुकी सरकारी स्कूल में चोरी, नाहरी स्कूल से 21 कंप्यूटर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर पकड़ने पर भी नहीं रुकी सरकारी स्कूल में चोरी, नाहरी स्कूल से 21 कंप्यूटर उड़ाए
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलिस सात चोरों को पकड़कर सरकारी स्कूलों में हुई चोरी के आठ मामलों को सुलझाने का दम भर रही है, लेकिन उसके बावजूद स्कूलों में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। अब चोरों ने नाहरी के स्कूल को निशाना बनाकर वहां से लाखों के कंप्यूटर चोरी कर लिए हैं। स्कूल इंचार्ज ने मामले की शिकायत बारोटा चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजकीय उच्च विद्यालय, नाहरी के इंचार्ज राजबीर ने पुलिस को बताया कि चोर मंगलवार रात स्कूल की कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर अंदर से 21 कंप्यूटर और पर्दे चोरी कर ले गए। सुबह स्कूल की चौकीदार ओमपति ने उसे फोन कर चोरी की जानकारी दी। जिस पर वह स्कूल में पहुंचा तो देखा कि चोरों ने लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया है। मामले की सूचना बारोटा चौकी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर सबूत भी जुटाए हैं।
आखिर कब थमेगी चोरी की वारदात
सरकारी स्कूलों में चोरी की लगातार हो रही वारदातों के बाद पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरोह के सदस्यों को काबू कर चोरी की सात वारदातों से पर्दा उठाया था। साथ ही मिमारपुर चौकी पुलिस ने तीन चोरों को पकडक़र पबनेरा स्कूल में चोरी की वारदात का खुलासा किया था। उसके बावजूद अभी चोरों ने नाहरी स्कूल में अपनी धमक से पुलिस के माथे की सिकन को फिर से गहरा कर दिया है।
विज्ञापन
वर्जन
स्कूल में चोरी की शिकायत मिली है। जिसकी जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर भी सबूत जुटाए गए हैं।
रामतीर्थ, चौकी प्रभारी, बारोटा।