फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अंसल एपीआई के लोगों का बिल्डर्स के खिलाफ धरना

अंसल एपीआई के लोगों का बिल्डर्स के खिलाफ धरना

Sun, 12 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
अंसल एपीआई के लोगों का बिल्डर्स के खिलाफ धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई।
गांव बढ़खालसा के पास अंसल एपीआई के लोगों ने शनिवार को बिल्डर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने अंसल के मैन गेट पर ही बेमियादी धरना शुरू कर दिया। लोगों ने बिल्डर्स के खिलाफ मनमानी करने के आरोप लगाए और पजेशन मिलने के छह साल बाद भी समस्याएं दूर नहीं करने की बात कही।
अंसल एपीआई के गेट पर धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे ढेर सारे वायदे किए थे। बिल्डर्स को बताने के बावजूद भी वहां की समस्याएं दूर नहीं की जा रही है। सबसे ज्यादा समस्या सुरक्षा को लेकर है और सिक्योरिटी गार्डों की संख्या न के बराबर है जो आपातकालीन स्थिति को संभालने में अक्षम हैं। अभी तक एक भी रास्ता आने-जाने के लिए नहीं दिया गया और सभी सड़कें खराब पड़ी हुई हैं। वहां बने सभी टॉवरों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। गंदे पानी की निकासी के लिए एसटीपी प्लांट को सही जगह नहीं लगाया गया और वहां सुचारू रूप से कार्य भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सभी समस्याओं को लेकर लोगों ने कई बार अंसल के अधिकारियों, डीसी व डीटीपी को ज्ञापन सौंपे हैं, उसके बावजूद स्थित जस की तस बनी हुई है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान वीणा लांबा, मनोज राय, अशोक कौशल, लेखराज वर्मा, राजेश छिब्बर, अमृत पाल सिंह, अनुपमा कुकरेजा, अरुण कंचन, सुभाष सिकरी, वीपी वर्मा, कमल नागपाल, वीके अरोड़ा, वीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed