फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पहले आरक्षण विरोधी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व फिर पुलिस ने दर्ज कराया वकील पर मुकदमा

पहले आरक्षण विरोधी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व फिर पुलिस ने दर्ज कराया वकील पर मुकदमा

Fri, 13 Oct 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
पहले आरक्षण विरोधी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व फिर पुलिस ने दर्ज कराया वकील पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
कोर्ट कॉम्पलैक्स पुलिस चौकी में वीरवार को एक वकील के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में जातिगत आरक्षण विरोधी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष ने मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने भी वकील के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, वकील ने मामलों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उन्होंने ही शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस कर्मियों ने उससे रिश्वत मांगी। उसने इसे लेकर एसएसपी, आईजी डीजीपी और सीएम विंडो को शिकायत भी भेजी है।
महलाना रोड, गली नंबर-5 निवासी राकेश धारीवाल ने कोर्ट कॉम्पलेक्स पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि वह राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी संघर्ष समिति का जिलाध्यक्ष है। उसका वकील मनोज दहिया के साथ 7 सितंबर को गली में स्कूटी खड़ी करने के लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें मनोज दहिया ने उसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। जब वह चौकी में पहुंचा तो उसके साथ समिति के पदाधिकारी रविंद्र जठेड़ी व अन्य भी थे। यहां पर मनोज दहिया ने उससे मारपीट की थी। बाद में 10 अक्टूबर को फिर से चौकी में बुलाया गया, यहां भी उसके साथ फिर से मारपीट की गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में मुख्य सिपाही संदीप कुमार ने बताया कि वह 11 अक्टूबर को चौकी में था। इसी दौरान मनोज दहिया चौकी में आया और उसे केस दर्ज करने पर धमकी देने लगा। साथ ही उसकी वर्दी पर हाथ डालते ही उसके गला पकड़ लिया। उसे गाली-गलौज कर वह धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मनोज दहिया के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने आरोपों का बताया बेबुनियाद
मामले को लेकर वकील मनोज दहिया ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। सितंबर में गली से स्कूटी हटाने को लेकर उसने राकेश के परिजनों को कहा था। लेकिन राकेश के परिजनों ने उस पर ही हमला कर दिया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के नाम पर उससे पैसों की डिमांड की गई। जिस पर उसने मामले की शिकायत मंगलवार सुबह एसएसपी, आईजी, डीजीपी और सीएम विंडो पर की थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।


वर्जन
वकील के खिलाफ मारपीट की शिकायत मिली थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया। वकील इसे लेकर चौकी में आया था और चौकी में ही मुख्य सिपाही संदीप से अभद्र व्यवहार किया। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं है।
रविंद्र कुमार,
चौकी प्रभारी, कोर्ट कॉम्पलैक्स चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed