{"_id":"5caba4adbdec2213f93303f4","slug":"181554752685-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में तलाशी के दौरान दो मोबाइल व सिम कार्ड बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार में तलाशी के दौरान दो मोबाइल व सिम कार्ड बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में तलाशी के दौरान दो मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में सुरक्षा वार्ड बीडी ब्लॉक के बैरक नंबर नौ के बाथरूम से कारागार प्रशासन ने दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। बैरक में कुख्यात विक्की चिटाना समेत पांच बंदी हैं। कारागार प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस ने जेल उपाधीक्षक के बयान पर पांचों बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
जेल उपाधीक्षक शाहिद हुसैन ने पुलिस को बताया कि कारागार में रविवार को तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके तहत सहायक अधीक्षक दीपक हुड्डा की टीम जब बीडी ब्लॉक के बैरक नंबर 9 में पहुंची तो बाथरूम के अंदर तलाशी ली गई। बाथरूम में दो बाल्टियां एक-दूसरे के अंदर फंसाकर रखी गई थीं। जब शक के आधार पर बाल्टियों की तलाशी ली तो दोनों बाल्टियों के बीच में दो मोबाइल फोन व सिम बरामद किए गए। बैरक में कुख्यात चिटाना निवासी सुमित उर्फ विक्की, रोहतक के गांव फरमाणा का रहने वाला अजीत, खांडा निवासी अनिल व अशोक तथा रोहतक के कलानौर का रहने वाला मोहित बंद है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पता लगाएगी कि मोबाइल सिम किसके नाम पर लिए गए हैं। साथ ही मोबाइल कारागार में कैसे पहुंचे।
संदीप बड़वासनी और साथियों के हत्याकांड से जुड़े हैं आरोपियों के तार
जिस बैरक के बाथरूम में मोबाइल मिले हैं उसमें बंद आरोपियों के तार शराब ठेकेदार संदीप बड़वासनी हत्याकांड से जुड़े हैं। आरोपियों पर हत्याकांड में शामिल होने या साजिश रचने का आरोप है। कुख्यात विक्की चिटाना कई मामलों में आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने दो लाख इनाम रखा हुआ था। वर्ष 2018 में उसे एसआईटी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
---
जिला कारागार में तलाशी के दौरान दो मोबाइल फोन व सिम मिले थे। कारागार प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे मोबाइल कारागार में पहुंचने का पता लगाने के साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि मोबाइल सिम किसके नम पर जारी हुए हैं।
वशिष्ठ कुमार, जांच अधिकारी, कोर्ट काम्पलेक्स पुलिस चौकी।