फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सीएनजी पंप पर गैस भरवाने को लेकर दो युवकों में झगड़ा, चेहरे पर सुएं से हमला कर किया घायल

सीएनजी पंप पर गैस भरवाने को लेकर दो युवकों में झगड़ा, चेहरे पर सुएं से हमला कर किया घायल

Mon, 25 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर गैस भरवाने को लेकर दो युवकों में झगड़ा, चेहरे पर सुएं से हमला कर किया घायल
सीएनजी पंप पर गैस भरवाने को लेकर दो युवकों में झगड़ा, सुए से हमला कर किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास सीएनजी पंप पर गैस भरवाने गए युवक के साथ एक कार चालक ने झगड़ा कर दिया। उसके युवक के चेहरे पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। बाद में वह फरार हो गया। युवक के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शास्त्री कालोनी निवासी निशांत ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को सीएनजी पंप पर अपनी कार में गैस भरवाने गया था। भीड़ के कारण वह लेन में लगा था। इसी दौरान एक कार सवार आया और लेन तोड़कर आगे जाकर गैस भरवाने का प्रयास करने लगा। जिस पर उसने विरोध कर दिया। उसके विरोध करने पर वह गालियां देने लगा। उसने गाली देने से रोका तो उसने कोई तेजधार नुकीली चीज से उसके चेहरे पर वार दिया। जिससे वह घायल हो गया। बाद में कार सवार उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। जिस पर निशांत को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां उसने प्राथमिक उपचार लेने के साथ एमएलआर कटवाई। उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ कार चालक का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed