{"_id":"5bcb8017bdec22697f67fa9f","slug":"181540063255-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना रोड पर एटीएम से नहीं हुई थी नकदी चोरी, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उठा पर्दा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोहाना रोड पर एटीएम से नहीं हुई थी नकदी चोरी, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उठा पर्दा
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ने के बाद भी चोर नकदी चोरी नहीं कर सके थे। मामले में कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बिधल निवासी नीरज, सुमित व दीपक हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की राड व चेहरे पर बांधे गए परने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित रहे कि हिताची पेमेंट कंपनी के लीगल एडवाइजर आनंद प्रकाश एंड एसोशिएट के अधिवक्ता विनय छिक्कारा ने 18 अक्तूबर को ओल्ड चौकी पुलिस को बताया था कि उनकी कंपनी बैंकों में राशि डालती है। गोहाना रोड पर नवीन वाटिका के पास एक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। जिसमें उनकी कंपनी पैसे डाले थे। उन्हें पता लगा कि 17-18 अक्तूबर को मशीन तोड़कर चोर नकदी चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। बाद में जांच की गई तो पता लगा कि एटीएम को तोड़ा गया है, लेकिन चोर नकदी नहीं ले जा सके। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई वपेंद्र सिह की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ़्तार आरोपी गांव बिधल निवासी नीरज, सुमित व दीपक है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में रॉड से एटीएम तोड़ना कुबूल किया। उन्होंने बताया कि वह एटीएम से पैसे नहीं निकाल सके। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लोहे की रॉड व उनके द्वारा चेहरे पर बांधे गए परने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एटीएम से नोट गिनती की कराई वीडियोग्राफी
पुलिस ने बताया कि एटीएम में चोरी की शिकायत के बाद उन्होंने उसे बाहर से बंद कर दिया था। एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी के कारिंदों के सामने जब एटीएम में रखे पैसों की गिनती हुई तो पुलिस ने उसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई। जिसके बाद कंपनी के कारिंदों ने पुलिस को बताया था कि एटीएम से पैसे नहीं निकले हैं।
विज्ञापन
वर्जन
एटीएम तोड़कर नकदी चोरी की शिकायत मिली थी। बाद में जांच हुई तो नकदी चोरी नहीं मिली। नकदी की गिनती के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। बाद में मामले में तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कोई अन्य वारदात नहीं कबूली है।
वपेंद्र कुमार, एएसआई जांच अधिकारी, कोर्ट कांप्लेक्स सोनीपत।