फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18 हजार में भ्रूण लिंग जांच, डॉक्टर समेत चार पकड़े

18 हजार में भ्रूण लिंग जांच, डॉक्टर समेत चार पकड़े

Thu, 06 Jul 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
18 हजार में भ्रूण लिंग जांच, डॉक्टर समेत चार पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। जिले की सीमा से सटे दिल्ली के रोहिणी में एक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। वहां 18 हजार रुपये लेकर भ्रूण लिंग जांच की जा रही थी। टीम ने डॉक्टर, बिचौलिए, कर्मचारी समेत एक अन्य को रंगेहाथ पकड़ लिया। एक बिचौलिया भाग निकला। टीम ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दी। दिल्ली पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कर रहे आरोपी डाक्टर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 में भ्रूण लिंग जांच हो रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी आदर्श शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उसके बाद डिकोय ग्राहक की बिचौलिए से मुलाकात करवाई गई। इस दौरान बिचौलिए और ग्राहक के बीच लिंग जांच करवाने के लिए 18 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम दिल्ली के रोहणी सेक्टर-7 क्षेत्र में पहुंची। इस टीम में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा, तहसीलदार अमित, डॉ. सत्यजीत सहित पीसीपीएनडीटी नार्थ दिल्ली की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता और एसडीएम नार्थ दिल्ली मौजूद रहे। उसके बाद टीम ने डिकॉय ग्राहक को सार्थक अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच के लिए भेजा। उसी समय टीम ने अस्पताल में छापा मारकर अल्ट्रसाउंड कर रहे डाक्टर विश्वजीत के साथ अस्पताल कर्मी और बिचौलिए के अलावा एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया। टीम ने डिकॉय ग्राहक को 18 हजार रुपये की राशि दी थी। इसमें से डाक्टर विश्वजीत से छह हजार रुपये, सार्थक अस्पताल के कर्मचारी प्रवीन से दो हजार रुपये और बिचौलिए अभिषेक से 10 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed