{"_id":"5cc0c089bdec225f0601056f","slug":"171556136073-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कारोबारी की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव सैदपुर में ईंट पकाने में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक मैटेरियल तैयार करने वाले कारोबारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने फैक्टरी में घुसकर उन पर गोली चलाई। जिस पर वह छत के रास्ते कूदकर खेतों की तरफ भाग गए। बाद में पहुंची पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं लग सका। काफी देर तलाश करने के बाद उनका शव गांव के बाहर खेतों में झाड़ियों के अंदर मिला। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।
गांव सैदपुर निवासी संदीप (38) गांव के बाहर जटौला मंदिर के पास इलेक्ट्रोनिक्स वेस्ट को काटकर प्लास्टिक मैटेरियल बनाने की फैक्टरी स्थापित कर रखी है। प्लास्टिक मैटेरियल का प्रयोग ईंट भट्ठों में ईंट पकाने के लिए किया जाता है।
फैक्टरी में घुसकर चलाई गोली, बचाव के लिए खेतों में कूदा था संदीप
बुधवार तड़के पांच बजे संदीप अपनी फैक्टरी में पहुंचा था। इस दौरान उसके साथ उसके दो अन्य साथी भी थे। जब वह तीनों फैक्टरी के अंदर थे तो किसी ने गेट पर दस्तक दी। संदीप जब गेट की तरफ बढ़ा तो उस पर बाहर से हमलावर ने गोली दाग दी। गोली चलने पर संदीप अपने बचाव के लिए फैक्टरी की सीढ़ियों पर से छत की तरफ भागा और पीछे खेतों में कूद गया। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर संदीप के दोनों साथी भी अपना बचाव करने के लिए मौके से भाग खड़े हुए। हमलावर फैक्टरी के पीछे पहुंच गया और संदीप पर गोलियां चलाता रहा। उसने संदीप की हत्या कर दी। साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस व परिजन संदीप को घटना स्थल के आसपास तलाश करते रहे। वहीं इस दौरान परिजनों को यह भी अंदेशा था कि कहीं हमलावर संदीप को अपने साथ ही न ले गए हो।
विज्ञापन
बच्चों ने जटौला गांव में पड़ा देखा शव तो ग्रामीणों को किया सूचित
इसी बीच कई घंटे गुजर जाने के बाद दोपहर दो बजे जब जटौला गांव के बच्चे झाड़ियों के पास खेलते हुए पहुंचे तो उन्हें एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिस पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
हाथ, पैर, पेट और कमर में मारी कई गोलियां
मौके पर पहुंची पुलिस व संदीप के परिजनों ने शव की शिनाख्त संदीप के रूप में की। जिसे कई गोलियां मारी गई थी, संदीप के हाथ, पैर, पेट व कमर पर गोलियों के निशान मिले है। एफएसल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक संदीप के बड़े भाई प्रवीन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से मना किया है।
भाई के पेट्रोल पंप पर सप्ताह पहले हुई थी लूट
संदीप का भाई प्रवीन सैदपुर-जटौला मार्ग पर ही पेट्रोल पंप चलाता है। सप्ताह भर पहले उसके पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। इससे पहले भी इस पेट्रोल पंप पर दो बार लूट की वारदात हो चुकी है। अब उसके भाई की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी गई।
झाड़ियों में बिना नंबर की बाइक और चाबी बरामद
पुलिस ने संदीप हत्याकांड की जांच की तो घटना स्थल से एक खोल मिला है। वहीं झाड़ियों में एक चाबी व चप्पल मिली है। इसके साथ ही पुलिस ने पास ही बगैर नंबर लिखी एक अपाचे बाइक भी बरामद की है। बाइक पर नंबर नहीं होने के चलते रजिस्ट्रेशन के नंबरों से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस बाइक का प्रयोग हत्याकांड में हुआ है या नहीं।
मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। जांच में सामने आया है कि पीड़ित परिवार का किसी के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। पुलिस टीम कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
-अरुण कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।