फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 दिन पहले गाली देने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में किसान को मारी गोली, गंभीर

10 दिन पहले गाली देने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में किसान को मारी गोली, गंभीर

Wed, 24 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
10 दिन पहले गाली देने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में किसान को मारी गोली, गंभीर
सोनीपत। गांव भटाना में मामूली कहासुनी को लेकर अपने ननिहाल में रह रहे युवक और उसके साथी ने गांव के ही एक किसान को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहाना थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव भटाना का रहने वाला जितेंद्र सिंह (42) पेशे से किसान ने मंगलवार सुबह अपने गांव के अड्डे पर अमरजीत के प्लॉट में खड़ा था। इसी दौरान गांव का सोनी व सेक्टर-23 का सुनील उसके पास आए। उन्होंने आते ही जितेंद्र से गाली-गलौज कर दी। इसी बीच सोनी के कहने पर सुनील ने उसके पैर में गोली मार दी और दोनों फरार हो गए। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उसके परिजनों ने उसे लेकर तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने जितेंद्र को शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मोहाना थाना पुलिस को जितेंद्र ने बताया कि उसकी 10 दिन पहले सोनी व सुनील के साथ कहासुनी हो गई थी। उसने बताया कि सोनी व सुनील सुबह हथियार लेकर आए और फिर से गालियां देने लगे और गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने सोनी व सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खेत में 10 दिन पहले हुई चोरी मामले में हुई थी कहासुनी
जितेंद्र ने बताया कि उसके पॉली हाउस में 10 दिन पहले चोरी हो गई थी। इस बारे में उसकी पत्नी गीता ने मोहाना थाना में चोरी का मामला दर्ज करा रखा है। अब वह अपने स्तर पर भी चोरों का पता लगा रहा था। इसी दौरान उसकी सोनी व सुनील के साथ भी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

गांव भटाना में मामूली कहासुनी की रंजिश में व्यक्ति को गोली मारी गई है। व्यक्ति ने दो युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। -रमेश कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed