फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी

पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी

Sun, 03 Feb 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी
पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन से एक बार फिर वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर गांव गिवाना के खेत से गुजर रही पाइप लाइन में करीब 2 इंच की वॉल्व लगाकर तेल चोरी कर रहे थे। जब प्रेशर कम हुआ तो इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के उत्तरी क्षेत्र के अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को जांच करने को कहा। जांच में तेल चोरी का पता लग सका। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने वॉल्व हटाकर उसे ठीक किया। कंपनी अधिकारी के बयान पर पुलिस ने तेल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन गोहाना क्षेत्र के गांव गिवाना के खेतों से होकर गुजरती है। यह लाइन जमीन में करीब साढ़े तीन फुट की गहराई पर दबाई गई है। चोरों द्वारा चैनल नंबर 1114.400 के निकट पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी करना शुरू कर दिया। चोरों ने गांव गिवाना-जसराणा मार्ग के निकट पाइप लाइन में सेंध लगाकर वॉल्व लगा रखी थी। जब लाइन का प्रेशर कम हुआ तो सुरक्षा कर्मियों को जांच करने को कहा गया। लाइन के सुरक्षा कर्मियों को वॉल्व का पता लगने के बाद इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पानीपत स्थित कार्यालय में सूचना दी। वहां से कार्पोरेशन के अधिकारी राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने वॉल्व हटाकर लाइन की मरम्मत करवाई। कार्पोरेशन के उत्तरी क्षेत्र के प्रबंधक राकेश कुमार की शिकायत पर सदर थाना में चोरी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक साल में पांचवीं बार चोरी का लगा पता
चोर लगातार पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले भी चोरी की वारदात कई बार सामने आ चुकी है। एक साल में यह चोरी की पांचवीं घटना है। इससे पहले भी चोरों ने पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर 15 अप्रैल, 2018, 15 मई, 2018, 30 जून, 2018 व 13 अक्तूबर, 2018 को चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पानीपत रिफाइनरी के अधिकारियों की तरफ से शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरी के आरोपियों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
एसआई समुंद्र, जांच अधिकारी सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed