फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जानलेवा हमला करने के दोषी पिता व दो पुत्रों को पांच-पांच साल कैद

जानलेवा हमला करने के दोषी पिता व दो पुत्रों को पांच-पांच साल कैद

Sat, 02 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने के दोषी पिता व दो पुत्रों को पांच-पांच साल कैद
जानलेवा हमला करने के दोषी पिता व दो पुत्रों को पांच-पांच साल कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनिका की अदालत ने युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-पुत्रों को दोषी करार दिया है। अदालत ने तीनों दोषियों को पांच-पांच साल कैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

खरखौदा के वार्ड-2 निवासी सुनील कुमार ने 21 अक्तूबर, 2015 को खरखौदा थाना में शिकायत दी थी कि वह अपने साथी नवीन के साथ 19 अक्तूबर, 2015 को मैन बाजार में गया था। वह एक रेहड़ी पर खड़े होकर केले खा रहे थे। इसी दौरान उसके दोस्त के साथ मामूली कहासुनी को लेकर रेडिमेंट गारमेंट्स के दुकानदार ताराचंद व उसके दो बेटों ने नवीन से झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इसी बीच जब वह बीच बचाव करने लगा था तो पिता-पुत्रों ने उस पर बर्फ तोड़ने के सुआ से हमला कर दिया था। बाद में हमलावर वहां से फरार हो गए थे। गली से गुजर रहे उनके पड़ोसी प्रवीन ने उसे पहचान लिया था। उसने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सुनील के बयान पर ताराचंद, उसके बेटे राजेश और संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए एएसजे सोनिका की अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया है। तीनों पिता-पुत्रों को पांच-पांच साल कैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed