{"_id":"598372ee4f1c1be65a8b486f","slug":"171501786862-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने महिला से बालियां लूटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने महिला से बालियां लूटीं
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के मुरथल अड्डे से हनुमान नगर जा रही महिला को काबू कर दो बदमाश सोने की बालियां लूट ले गए। बाइक सवार युवकों ने यह वारदात काली माता मंदिर के पास की। महिला ने मामले की शिकायत ओल्ड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हनुमान नगर की रहने वाली ओमबीरी ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह मुरथल अड्डे से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। जब वह काली माता मंदिर के पास पहुंची तो सुनसान जगह देखकर दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। बाद में उन्होंने डरा-धमकाकर उसकी सोने की बालियां लूट लीं। वारदात को अंजाम देकर दोनों मौके से भाग गए। ओमबीरी ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इस पर परिजनों ने अपने स्तर पर लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। वीरवार को पुलिस ने इस संबंध में लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी की फुटेज खंगाली
पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों का सुराग लगानेे के लिए प्रयास में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है।
महिला ने दो बाइक सवारों पर उसकी बालियां छीनने का आरोप लगाया है। इस पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जसमेर सिंह, चौकी प्रभारी ओल्ड सिटी।