फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बैंक में पैसे निकलवाने आए चुतर्थ श्रेणी कर्मी की जेब से 50 हजार उड़ाए

बैंक में पैसे निकलवाने आए चुतर्थ श्रेणी कर्मी की जेब से 50 हजार उड़ाए

Sun, 16 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बैंक में पैसे निकलवाने आए चुतर्थ श्रेणी कर्मी की जेब से 50 हजार उड़ाए
बैंक में पैसे निकलवाने आए चुतर्थ श्रेणी कर्मी की जेब से 50 हजार उड़ाए
विज्ञापन

-पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के गीता भवन रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे निकलवाने आए एक कंपनी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की जेब से चोर ने 50 हजार रुपये उड़ा लिए। कर्मी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सुमन कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह ईसीई फैक्टरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। वह शनिवार को रेलवे रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा में कंपनी के पैसे निकलवाने आया था। उसने 50 हजार रुपये निकलवा कर जेब में डाल लिए। उस दौरान बैंक में काफी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसकी जेब से नकदी निकाल ली। बाद में उसे पता लगा तो उसने कंपनी अधिकारियों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक में लगे सीसीटीवी की जांच कर चोर का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed