फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चौकीदार को चाकू की नोक पर बंधक बना तालाब से निकाल ले गए मछलियां

चौकीदार को चाकू की नोक पर बंधक बना तालाब से निकाल ले गए मछलियां

Wed, 31 Oct 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार को चाकू की नोक पर बंधक बना तालाब से निकाल ले गए मछलियां
चौकीदार को चाकू की नोक पर बंधक बना तालाब से निकाल ले गए मछलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव चौलका में तालाब के चौकीदार को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर कुछ युवक मछलियां निकालकर ले गए। मछली पालक की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सोनीपत के दयाल चौक निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नासिरपुर चौलका गांव की चार एकड़ पंचायती जमीन में बने तालाब में मछली पालन करता है। जहां गांव का महाबीर चौकीदारी करता है। बताया कि दो दिन पहले महाबीर तालाब की चौकीदारी कर रहा था, इसी बीच पानीपत की नुरवाला झुग्गी झोपड़ी निवासी आरिफ व सद्दाम अपने साथ 10-12 लोगों को लेकर क्रूजर गाड़ी से तालाब पर पहुंचे। जहां चौकीदार महाबीर को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और उसे दूर ले जाकर तालाब से मछलियां चोरी कर ली। आरोप लगाया कि चोर मछलियां प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले गए। चोरों के जाने के बाद चौकीदार ने फोन पर घटना की जानकारी दी। बताया कि जिस गाड़ी में आरोपी मछलियां चोरी कर ले गए थे, वह दिल्ली के गाजीपुर में मछली मंडी के सामने खड़ी मिली। मछली पालक की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित दर्जनभर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed