{"_id":"5ba7e88d867a557eaf187c4d","slug":"161537730701-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसे में लेकर दुकान से 100 सूट चोरी कर ले गई दो महिलाएं, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को झांसे में लेकर दुकान से 100 सूट चोरी कर ले गई दो महिलाएं, मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीदी करने आई दो महिलाएं चकमा देकर चोरी कर ले गई सौ सूट
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव मोहाना के अड्डे पर स्थित एक दुकान में कपड़ा लेने आई दो महिलाएं दुकानदार को झांसा देकर करीब 100 सूट चोरी कर ले गई। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव तिहाड़ मलिक की रहने वाली ओमपति ने बताया कि वह गांव मोहाना के अड्डे पर कपड़े व कास्मेटिक सामान की दुकान चलाती है। उसने स्कूल की बिल्डिंग में बनी दुकान को किराए पर ले रखा है। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद उसकी दुकान पर दो महिलाएं आई थी। उन्होंने उसे सूट दिखाने को कहा। साथ ही कहा कि उनके परिवार में शादी है। जिसके लिए उन्हें काफी सूट चाहिए। इस पर वह उन्हें सूट दिखाने लगी। इसी बीच महिलाओं ने उसकी दुकान से करीब 100 सूूट चोरी कर लिए। उनके जाने के बाद जब उसने दुकान में जांच की तो चोरी का पता लगा। मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। उन्होंने अपने स्तर पर महिलाओं का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।
महिला ने सूट चोरी की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। दुकान पर खरीदारी करने आई महिलाओं का पता लगाया जा रहा है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- नीरज, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।