फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दाल फैक्टरी में उपकरण टूटकर गिरने से मजदूर की मौत, दो गंभीर

दाल फैक्टरी में उपकरण टूटकर गिरने से मजदूर की मौत, दो गंभीर

Tue, 11 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दाल फैक्टरी में उपकरण टूटकर गिरने से मजदूर की मौत, दो गंभीर
दाल फैक्टरी में उपकरण टूटकर गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित दाल फैक्टरी में देर शाम उपकरण टूटकर मजदूरों पर गिरने से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से बिहार फिलहाल गांव राई मनीष (19) राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित दाल फैक्टरी में काम करता था। सोमवार देर शाम फैक्टरी में काम करते समय उपकरण स्टोरेज बीन (जिसमें तैयार दाल एकत्रित होती है) अचानक टूटकर नीचे गिर गया। जिससे वहां काम कर रहा मनीष, प्रयाग व कमल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टोरेज बीन के नीचे दबने से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कमल व प्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। मामले की सूचना के बाद डीएसपी पृथ्वी सिंह व राई थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


देर शाम फैक्टरी में स्टोरेज बीन के नीचे तीन मजदूर दब गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को नगारिक अस्पताल में भिजवाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घायलों व मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवार्ई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप देशवाल, प्रभारी राई थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed