फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गिवाना में कुएं के अंदर मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

गिवाना में कुएं के अंदर मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गिवाना में कुएं के अंदर मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
गिवाना में कुएं के अंदर मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

गोहाना। गांव गिवाना में सूखे कुएं के अंदर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। कुएं में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

थाना सदर प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि गांव गिवाना के बाहर सूखे कुएं में ग्रामीणों ने एक महिला (35) का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उन्होंने कहा कि महिला का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है। पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा मधुबन लैब में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। शव को शिनाख्त के लिए खानपुर में ही रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आसपास के गांव के अलावा थाने व चौकियों में भी सूचना भिजवा दी गई है। महिलाओं के गुमशुदा होने की शिकायतों को भी जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed