{"_id":"5a1b0b734f1c1b79548bfdbd","slug":"161511721843-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे के ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे के ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव झरोठ में एक परिवार पर उनके रिश्तेदारों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में चार सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव झरोठ निवासी चांदवीर ने पुलिस को बताया कि उसके भतीजे धीरज का उसकी ससुराल पक्ष के साथ झगड़ा चल रहा है। जिसके चलते उनका केस कोर्ट में विचाराधीन है। चांदवीर ने बताया कि शनिवार को धीरज की ससुराल पक्ष से चंद्रकला, रोहताश, निशा, मनीषा, कृष्ण व 10 अन्य उसके घर में घुस आए। उन्होंने उसके घर में आकर उससे मारपीट की। इतना ही नहीं उसकी भाभी मोनिका व लक्ष्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बाद में जबरन धीरज की पत्नी मनीषा को उनके घर छोडक़र जाने लगे तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने फिर से उससे मारपीट की। बाद में वह वहां से चले गए। चांदवीर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चंद्रकला, रोहताश, निशा, मनीषा, कृष्ण व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।