फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्कूल बस चालक और सहायक को गोली मारकर बाइक लूटी

स्कूल बस चालक और सहायक को गोली मारकर बाइक लूटी

Thu, 04 Jul 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस चालक और सहायक को गोली मारकर बाइक लूटी
गन्नौर। जीटी रोड के पास स्थित चौखी ढाणी होटल पर खाना खाकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को गोली मारकर दूसरी बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश उनकी बाइक लूट ले गए। हमले में एक युवक को गोली तो दूसरे को छर्रे लग गए। जिससे वह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव खुबडू निवासी रवींद्र ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी स्कूल की बस पर चालक है। उसके साथ गांव राजलूगढ़ी का रहने वाला जयदीप सहायक है। मंगलवार देर शाम वह जीटी रोड पर गन्नौर के पास स्थित चौखी ढाणी होटल पर खाना खाकर आ रहे थे। पेट्रोल पंप के नजदीक उन्हें बाइक सवार तीन युवक मिले। युवक उनके पास आए और उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और जयदीप को गालियां देने लगे। जब रवींद्र व जयदीप ने गालियां देने का विरोध करते हुए चाबी देने को कहा तो एक युवक ने रवींद्र पर फायर कर दिया। गोली रवींद्र के पैर में लगी। साथ ही जयदीप को भी छर्रे लग गए। गोली मारने के बाद तीनों युवक उनकी बाइक छीनकर फरार हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रवींद्र को मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाईवे पर चौखी ढाणी के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने दो साथियों को गोली मारकर उनकी बाइक लूट ली। मामला दर्ज कर उनकी तलाश का प्रयास शुरू कर दिया है।
दिनेश कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed