{"_id":"5d1ba6878ebc3e3c9b2621c9","slug":"15620931688-sonipat-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में हत्या आरोपी महिला ने फिनायल पीकर की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी में हत्या आरोपी महिला ने फिनायल पीकर की आत्महत्या की कोशिश
Wed, 03 Jul 2019 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नाहरा में हुई दो हत्याओं के मामले में आरोपी महिला रेखा ने पुलिस कस्टडी में फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला कांस्टेबल ने उसके हाथ से फिनायल की बोतल छीन ली। रेखा ने हालत बिगड़ने की बात कही तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ से बचने के लिए फिनायल पीने का ड्रामा रचा। एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत ठीक रहने के चलते छुट्टी दे दी गई। महिला व उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विदित रहे कि गांव नाहरा में 13 जून को जय सिंह का शव फंदे पर लटका मिला था। बाद में 27 जून को मृतक जय सिंह की मां प्रेमलता ने एसपी को शिकायत देकर अपनी बहू रेखा पर ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। प्रेमलता का आरोप था कि रेखा का गांव के ही युवक नवीन से अनैतिक संबंध है। जिसमें 13 जून को उसके बेटे की हत्या की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने रेखा पर जय सिंह की हत्या का मामला दर्ज किया था। साथ ही सामने आया था कि रेखा के प्रेमी नवीन की पत्नी गायत्री की भी 22 मई को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। नवीन की पत्नी की भी हत्या किए जाने का शक गहराया था। नवीन के ससुर ने उसके खिलाफ रेखा के साथ षड्यंत्र रचकर उसकी बेटी गायत्री की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गायत्री हत्याकांड में नवीन व बाद में रेखा को काबू किया था। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया था।
रिमांड अवधि के दौरान रेखा ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या का प्रयास किया। मामले को लेकर सिपाही सुनीता ने पुलिस को बताया है कि रेखा बहाने से बाथरूम में गई थी। वहां रखी फिनायल की बोतल उठा ली।
उसने फिनायल पीने की बोतल को मुंह से लगाया तो उसने तुरंत बोतल छीन ली। रेखा ने बाथरूम से बाहर आकर उल्टी करनी शुरू कर दी। साथ ही अपनी तबियत खराब होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसे बाद में छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने सिपाही सुनीता के बयान पर उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का एक अन्य मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस पूछताछ से बचने को रचा ड्रामा
पुलिस का दावा है कि आरोपी रेखा ने रिमांड अवधि के दौरान पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए यह ड्रामा रचा था। उसने फिनायल की बोतल को मुंह से लगाया तो वहां खड़ी सिपाही सुनीता ने तुरंत बोतल उससे छीन ली थी। उसके बाद उसने तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाया। जिस पर उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी तबीयत में कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
प्रेमी-प्रेमिका को अदालत ने भेजा जेल, कई राज अभी भी अनसुलझे
पुलिस ने आरोपी नवीन व उसकी प्रेमिका रेखा को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों के जेल जाने के बाद अभी तक कई राज नहीं खुल सके हैं। अभी भी गायत्री हत्याकांड में शामिल दूसरे व्यक्ति का पता नहीं लग सका है।
बेशक रेखा ने अपने पति पर ही शामिल होने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस उसमें सच्चाई की तलाश कर रही है। वहीं रेखा द्वारा अपने पति की अकेले ही हत्या करने की बात कही गई है। जिस पर भी पूरी तरह से यकीन करना मुश्किल है। साथ ही ऑडियो में कई अन्य के नाम लिए गए हैं। उनके संलिप्तता का पता लगाना भी पुलिस के लिए पेचीदा बना हुआ है।
प्रेम प्रसंग में हुई हत्याओं के मामले में गिरफ्तार महिला ने फिनायल पीने का ड्रामा रचा था। उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक रहा। जिससे उसे चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी गई। महिला ने पुलिस पूछताछ से बचने के लिए यह ड्रामा रचा था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। रमेशचंद, चौकी प्रभारी बारोटा।