फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पति की हत्या में अकेली शामिल थी पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति की हत्या में अकेली शामिल थी पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या में अकेली शामिल थी पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंडली। गांव नाहरा में हुई दो हत्याओं के मामले में कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पति की हत्या में अकेली शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने महिला व अपनी पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके प्रेमी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। महिला अपने बयान बार-बार बदल रही है। उसने कई दिन तक अपने पति को नशे की गोली और इंजेक्शन देकर उसे कमजोर करने के बाद खुद फंदे पर लटकाकर मौत के घाट उतारना कबूला है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
विदित रहे कि गांव नाहरा में 13 जून को जय सिंह का शव फंदे पर लटका मिला था। बाद में 27 जून को मृतक जय सिंह की मां प्रेमलता ने एसपी को शिकायत देकर अपनी ही बहू रेखा पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि रेखा का गांव के ही युवक नवीन से अवैध संबंध हैं। उन्हें खेत में आपत्तिजनक अवस्था में देखा भी गया था। जिसको लेकर जय सिंह व रेखा के बीच अक्सर झगड़ा होता था। वह 13 को अपने दूसरे बेटे से मिलकर घर लौटी तो रेखा ने बताया कि जय सिंह ने आत्महत्या कर ली है, उसके बेटे का शव फंदे पर लटका था। शव को पोस्टमार्टम कराने और पुलिस को सूचना देने की बात करने लगे तो रेखा ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बाद में उसे कमरे में नींद की गोलियों के पत्ते मिले तो उसने रेखा की निगरानी शुरू की। रेखा रात-रात भर फोन पर बातें करती रहती थी। जब उसने टोका तो रेखा ने उसे भी उसके बेटे की तरह गोली खिलाकर मारने की धमकी दे डाली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इससे पहले रेखा के प्रेमी नवीन की पत्नी गायत्री की भी 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गायत्री का भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। जय सिंह की मौत के बाद रेखा व उसके प्रेमी नवीन की शादी के फोटो वायरल हो गए। जिसके बाद नवीन की पत्नी की भी हत्या किए जाने का शक गहराया था।
विज्ञापन

नवीन की पत्नी गायत्री के पिता ने नवीन और रेखा पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शनिवार की शाम नवीन को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने मामले में रेखा को भी काबू किया है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा ने नरेला और रोहतक से मंगाई थी नशे की गोलियां और इंजेक्शन
पुलिस के सामने रेखा ने कबूल किया है कि उसने अपने पति की हत्या अकेले की थी। उसने नरेला व रोहतक से नशे की गोलियां व इंजेक्शन लाकर अपने पति को दी थी। जिसके बाद उसका शरीर कमजोर हो गया था। उसने पति को संदूक पर खड़ा कर उसके गले में रस्सी डालकर उसे फंदे पर लटका दिया।
डॉक्टर का नाम भी सामने आया, पुलिस कर सकती है पूछताछ
हत्याकांड में एक डॉक्टर का नाम भी लिया जा रहा है। इसलिए पुलिस मामले में डाक्टर का पता लगाकर उससे भी पूछताछ कर सकती है। महिला ने डाक्टर से नशे की गोलियां लेकर आने बात कबूली है। इसके साथ ही पुलिस पापा वाले पहलु पर भी जांच कर रही है। उनकी वायरल रिकॉर्डिंग पर भी पुलिस जांच कर रही है।
मोबाइल बरामद कर साइबर सेल को भेजेगी पुलिस
पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों के फोन बरामद करेगी। फोन बरामद कर उन्हें जांच के लिए गुुरुग्राम साइबर सेल में भेजे जाएंगे। इस दौरान जांच ऑडियो रिकार्डिंग, फोटो, वीडियो व फोन में स्टोर अन्य सामग्री की जांच की जाएगी।

मामले में हर पहलु की जांच की जा रही है। जांच के लिए सभी तरीके भी अपनाएं जा रहे है। यहां तक की आवश्यकता होने पर नार्कों टेस्ट भी कराया जा सकता है। पुलिस मामले की तह तक जाकर जांच करेगी।
-रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed