{"_id":"5d17b30e8ebc3e3c751f59a7","slug":"15618342345-sonipat-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल पहले हुई बेटे की मौत के बाद से परेशान था व्यक्ति, अब उठा लिया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार साल पहले हुई बेटे की मौत के बाद से परेशान था व्यक्ति, अब उठा लिया ये खौफनाक कदम
Sun, 30 Jun 2019 02:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गांव कहैल्पा में चार साल पहले सड़क हादसे में छह वर्षीय बेटे को गंवाने के बाद से परेशान चल रहे व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव छिछड़ाना के पास पेड़ पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव कहैल्पा निवासी पवन (35) दुपहिया वाहनों का मैकेनिक था। पुलिस ने उसका शव छिछड़ाना के पास सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि चार साल पहले पवन के बेटे मोहित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद पवन मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने इसी परेशानी के चलते आत्महत्या की है। शव की तलाशी में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन