फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   खाते से 40 हजार रुपये किए ट्रांसफर, केस दर्ज

खाते से 40 हजार रुपये किए ट्रांसफर, केस दर्ज

Thu, 27 Jun 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
खाते से 40 हजार रुपये किए ट्रांसफर, केस दर्ज
सोनीपत। शहर के विकास नगर के रहने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से 40 हजार रुपये की नकदी किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। साथ ही बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी जयसिंह ने बताया कि एसबीआई की विकास नगर स्थित शाखा में उसका बैंक खाता है। उसके बैंक खाते से 2 मई को 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उसे पता लगा तो वह बैंक में पहुंचा, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने सिटी थाना की गोहाना रोड चौकी में मामले की शिकायत दी। जयसिंह ने आरोप लगाया कि उसे बिना बताए उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं। उसने अपना ओटीपी नंबर या अन्य कोई जानकारी किसी को नहीं दी है। जिस पर गोहाना रोड चौकी पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि व्यक्ति के खाते से राशि ओडिशा के किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है कि खाते से राशि ट्रांसफर करने के पीछे किसका हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच के साथ ही खाता धारक से भी संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत दी थी। जिसकी जांच की तो पता लगा कि उसके खाते से ओडिशा के किसी व्यक्ति के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पता लगाया जाएगा कि खाते से राशि ट्रांसफर करने के मामले में किसकी मिलीभगत है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, गोहाना रोड चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed