फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिले में 20 दिन में 11 हत्याएं

जिले में 20 दिन में 11 हत्याएं

Tue, 25 Jun 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
जिले में 20 दिन में 11 हत्याएं
सोनीपत। जिले में अपराध की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। महज 20 दिन के अंदर जिले में 11 लोगों की हत्या की जा चुकी है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हर दूसरे दिन हत्या की वारदात सामनेे आ रही है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। हत्या की ज्यादातर वारदात रात के अंधेरे में हुई हैं। जिसे पुलिस की रात को सक्रियता और गश्त के दावों की पोल खुल गई है। एक ही रात में महज आधे घंटे के अंतराल में पहले भैंसवाल में दंपती की हत्या और उसके बाद कटवाल जाकर व्यक्ति की हत्या कर हमलावरों ने पुलिस के सामने चुनौती रखी थी। तीन हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गए। इतना ही नहीं कटवाल में हत्या करने के बाद आरोपी कुछ दिन बाद वापस आकर परिवार को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी तक देकर चले गए। उसके बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन

यूं शुरू हुआ हत्याओं का सिलसिला
-गांव भैंसवाल कलां में 3 जून को देर रात पुरानी रंजिश में बलबीर (65) की घर से बाहर निकाल गोली मारकर हत्या कर दी गई।
-गांव भैंसवाल में बलबीर की हत्या के बाद 8 जून को तड़के बलबीर के भाई होशियार सिंह (55) व उनकी पत्नी निर्मला (48) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने दंपती की हत्या के आधा घंटा बाद गांव कटवाल में सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

-गांव गंगाना मे 7 जून को गडरिया लोहार हड़बड़ की तीन लोगों ने केवल इस बात के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी कि उसे पशु उनके खेत में चले गए थे।
-गांव मुरथल में किराए पर रह रहे पंजाब के युवक आतिश की 16 जून की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई।
-गांव खेड़ी गुज्जर में बहन के साथ अभ्रदता का विरोध करने पर पड़ोसियों ने 15 जून को घर में घुस कर रवि नाम के युवक की पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल रवि की दो दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-17 जून को कुंडली में हाईवे पर जांटी कलां के अमित की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
-गांव राजलूगढ़ी में 21 जून की रात अंजू नाम की महिला ने अपने पति से विवाद होने पर प्रेमी को घर बुला लिया और पति व उसके चाचा पर हमला करा दिया। जिसमें महिला के चचिया ससुर की मौत हो गई।

-गांव जुआं में 22 जून की शाम मंदिर में प्रसाद वितरित कर रहे संजीत नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
-24 जून को तड़के गांव चौहान जोशी में राकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के सामने चुनौती है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कुछ मामलों को सुलझा लिया गया है। अन्य को भी जल्द सुलझाया जाएगा।
डॉ.अर्पित जैन, कार्यकारी एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed