{"_id":"5d09382c8ebc3e2cc2023e34","slug":"15608852789-sonipat-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से अभद्रता का विरोध करने पर युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन से अभद्रता का विरोध करने पर युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर में कहासुनी व बहन से अभद्रता का विरोध करने पर युवक की लाठी-डंडे व लोहे के पाइप से पीटकर हत्या कर दी। युवक पर तीन दिन पहले उसके घर में घुसकर हमला किया गया था। जिसमें वह घायल हो गया था। बाद में उसे पीजीआई ले जाते समय रास्ते में रोककर भी मारपीट की गई। युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने युवक के भाई के बयान पर गांव के ही चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव खेड़ी गुज्जर निवासी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले उनके घर पर गांव के ही अजय की पत्नी आ गई थी। उसने अजय को इस बारे में बता दिया था। जिस पर वह अपने भाई विक्की के साथ उनके घर पर आ गए थे। उन्होंने उसके भाई रवि से मारपीट कर दी थी। उन्होंने रवि पर आरोप लगाया था कि उसने ही उसकी पत्नी को बुलाया है। इसी बीच उनका पड़ोसी जगजीवन भी उनके घर आ गया था।
लोहे की पाइप से पीटकर किया था घायल : उसने अजय व विक्की का पक्ष लेते हुए उसकी मानसिक विक्षिप्त बहन के बारे में अपशब्द कहते हुए अभद्रता की थी। जिसके बाद उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में वह वहां से चला गया था। इसी रंजिश में जगजीवन व उसके भाई सोनी ने 15 जून की रात उसके छोटे भाई रवि पर लोहे की पाइप से हमला कर घायल कर दिया। जिसे वह घायल हो गया था। प्रवीन अपने भाई को लेकर गन्नौर के सरकारी अस्पताल में लेकर गया था।
विज्ञापन
रास्ते पर गाड़ी रुकवाकर फिर से किया था हमला : उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह उसे गाड़ी में बैठाकर रवि को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहा था। इसी दौरान दुभेटा गांव के पास अजय, उसके भाई विक्की व सोनी ने उनकी गाड़ी को रुकवाकर उसके भाई पर फिर से हमला किया था। हमला करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे।
इसके बाद वह अपने भाई को खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया। वहां पर उपचार के दौरान सोमवार रात को उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर जगजीवन, अजय, विक्की व सोनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रवीन का आरोप है कि जब उसके भाई को गंभीर हालत में गन्नौर से खानपुर रेफर किया गया तो दुभेटाछ गांव के पास अजय, विक्की व सोनी कार में सवार होकर आए थे और उनकी कार को रोक लिया था। उन्होंने वहां पर उसके भाई के सिर पर फिर से वार किए थे। जिससे उसके भाई की हालत बिगड़ गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई।
तीन दिन पहले झगड़े में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीजीआई रोहतक में पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से रवि के शव को पोस्टमार्टम कराया है। उसके भाई के बयान पर चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।