{"_id":"5d069a668ebc3e43151338e7","slug":"156071381815-sonipat-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीपी टोल प्लाजा पर कंपनी कर्मियों की गुंडागर्दी, दंपती को पीट छीने कागजात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केजीपी टोल प्लाजा पर कंपनी कर्मियों की गुंडागर्दी, दंपती को पीट छीने कागजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली। केजीपी एक्सप्रेस वे को सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए बनाया था। लेकिन केजीपी के कुंडली में मुख्य टोल प्लाजा पर ठेका कंपनी के कर्मियों की गुंडागर्दी बढ़ने लगी है। वहां वाहन चालकों संग अभद्रता और मारपीट की जाने लगी है। जिससे वाहन चालकों की परेशानी कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। जबकि वहां कर्मियों के व्यवस्था नहीं बनाने के कारण रोजाना काफी लंबा जाम लग जाता है।
पुलिस बनी मूकदर्शक, शिकायत के बावजूद केस नहीं किया दर्ज
टोल प्लाजा पर शनिवार की रात भी जमकर हंगामा हुआ। जहां टोल कंपनी कर्मियों ने एक महिला संग अभद्रता की और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। वह कैंटर में सामान लेकर फरीदाबाद से पंजाब जा रहे थे, जिनके साथ पर्ची गलत देने को लेकर टोल प्लाजा पर कहासुनी हुई और कर्मियों ने मारपीट कर कागजात छीन लिए। वहां पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही और उसने शिकायत देने के बावजूद केस दर्ज नहीं किया। कुंडली पुलिस भी कंपनी अधिकारियों के इशारे पर नाचती रही।
इससे पहले भी कंपनी कर्मी लोगों से कर चुके हैं अभद्रता और मारपीट
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया, लेकिन अब वहां आए दिन कंपनी के कर्मी ही लोगों से अभद्रता व मारपीट करने लगे है। कुंडली में मुख्य टोल प्लाजा पर शनिवार की रात भी महिला के साथ अभद्रता की गई और उसके पति संग मारपीट की गई।
विज्ञापन
कैंटर की जगह थमाई ट्रक की पर्ची, मांगा टोल टैक्स
पंजाब का रहने वाला अजीत अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में किराये पर रहकर नौकरी करता था। वह शनिवार की रात को फरीदाबाद से वापस अपने घर पंजाब जा रहा था और उसके साथ पत्नी भी मौजूद थी। उनको कुंडली में टोल प्लाजा पर कैंटर की जगह ट्रक की पर्ची थमा दी गई और उनसे ट्रक का टोल टैक्स मांगा गया। अजीत ने कैंटर होने के कारण उसका ही टोल टैक्स देने की बात कही तो इसको लेकर टोल पर मौजूद कंपनी के कर्मी संग उसकी कहासुनी होने लगी।
अजीत की पत्नी ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उसके साथ अभद्रता की गई और टोल कर्मियों ने अजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके कैंटर से कागजात भी निकाल लिए गए। जिसके बाद अजीत ने पुलिस को फोन किया तो मामला बढ़ता देखकर टोल प्लाजा के मैनेजर ने आरोपी कर्मी को वहां से भगा दिया। वहां पुलिस काफी देर बाद पहुंची और उसके बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने महिला संग अभद्रता व उसके पति संग मारपीट करने वाले कर्मी के अलावा टोल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह दंपती को टरकाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। लेकिन दंपती भी कार्रवाई के लिए अड़ गया और टोल कर्मियों के खिलाफ अभद्रता व मारपीट करने की शिकायत दी गई। उसके बावजूद भी कुंडली थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और वह टोल प्लाजा कर्मी व अधिकारियों को बचाने में लगी रही।
रसूखदारों के इशारे पर नाचती है कुंडली पुलिस, शिकायत के बावजूद नहीं करती कार्रवाई
कुंडली क्षेत्र में विवाद होने के बाद कोई शिकायत करने थाने में पहुंचता है तो उसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। टोल प्लाजा पर महिला संग अभद्रता व उसके पति संग मारपीट करने के मामले में कुछ ऐसा ही हुआ। वहां भी कुंडलीश थाना पुलिस रसूखदारों के इशारे पर नाचती हुई दिखाई दी और पुलिस कर्मियों ने कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी। पीड़ित दंपती लगातार कार्रवाई की गुहार लगाता रहा, लेकिन उनको यह कहकर टरकाया जाता रहा कि वह अपनी शिकायत देकर चले जाए और टोल कंपनी कर्मियों व उनको जरूरत पड़ने पर बुलाकर बातचीत कराई जाएगी।
कुंडली एसएचओ को शिकायत तक का पता नहीं
दंपती लगभग एक घंटे तक टोल प्लाजा पर परेशान रही। पहले उनके साथ मारपीट की गई और उसके बाद वह न्याय की उम्मीद में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे। वह इस उम्मीद में शिकायत देकर गए कि उनकी शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करके टोल प्लाजा के कर्मी और अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी। जबकि मामले में कुंडली थाना के एसएचओ रविंद्र का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है।
अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर दंपती ने मारपीट और अभद्रता की शिकायत की है इस पर जरूर संज्ञान लिया जाएगा। शिकायत का पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र, एसएचओ, कुंडली थाना।