फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्टॉफ नर्स से जबरन एक लाख रुपये मांगने की आरोपी दो महिला काबू

स्टॉफ नर्स से जबरन एक लाख रुपये मांगने की आरोपी दो महिला काबू

Sun, 16 Jun 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्टॉफ नर्स से जबरन एक लाख रुपये मांगने की आरोपी दो महिला काबू
सोनीपत। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाले एक स्टॉफ नर्स से जबरन एक लाख रुपये मांगने के मामले में आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत की रहने वाली रेनू व कांता है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे अन्य मामलों में संलिप्तता का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

विदित रहे कि एक महिला ने 6 जून को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि वह एक निजी अस्पताल में स्टॉफ नर्स थी। उसके साथ अस्पताल में एक युवक कंपाउंडर का काम करता था। युवक ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में उसने उसके पैसे देने से मना कर दिया था। महिला का कहना था है कि उसने अपनी परिचित रेनू को इस बारे में बताया तो उसने उसे सलाह दी कि वह युवक के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा दे। उसने युवक के खिलाफ एसपी दफ्तर में अप्रैल माह में शिकायत दे दी थी। जिस पर बाद में युवक ने उससे समझौता कर उसके एक लाख रुपये लौटा दिए थे। स्टॉफ नर्स ने बाद में आरोप लगाया था कि उसके बाद रेनू और कांता और एक अन्य युवक के साथ उसके घर में आई और उसकी मां को धमकी देकर डराया था। उसने उसकी मां को कहा था कि उसके कहने से उन्हें पैसे मिले है। वह एक लाख रुपये लेकर जाएगी। उसने उसके बेटे को मारने की धमकी भी दी थी। जिस पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई संतोष ने आरोपी रेनू व कांता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ में इसी तरह लोगों को झांसे में लेकर व झूठे केसों में फंसाकर पैसे ऐंठने के अन्य मामलों से भी पर्दा उठ सकता है। कोट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉफ नर्स ने दो महिलाओं समेत तीन पर उससे जबरन एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। जिसमें मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
-संतोष, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed