{"_id":"5cffff94bdec2207226ec580","slug":"156028097113-sonipat-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर सरेआम किशोर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर सरेआम किशोर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली। नेशनल हाईवे पर कुंडली बॉर्डर के पास सीएनजी किट मेकैनिक की दुकान पर काम सीखने वाले किशोर की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीम गठित की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने दिल्ली के साथ ही अन्य स्थानों पर रेड की है। हालांकि आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विदित रहे कि गांव जांटी कला निवासी अमित (17) कुंडली बॉर्डर के पास सीएनजी किट मैकेनिक के पास काम सीखता था। उसके पिता सुभाष ने भी मेकैनिक की दुकान के पास ही चाय की दुकान कर रखी है। सोमवार को दोनों दुकानों पर आए थे। अमित अपनी दुकान से गाड़ी का रेडियेटर निकालकर उसे धुलवाने के लिए पास ही एक दुकान पर गया था। उसके वापस लौटते हुए बाइक व स्कूटी सवार पांच युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया था। हमले में अमित बुरी तरह से घायल हो गया था। वह जान बचाने के लिजए अपनी दुकान की तरफ भागकर आया था। वह दुकान के आगे बेहोश हो गया था। उसे सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में अमित के पिता सुभाष के बयान गांव जाटी कलां निवासी बृजेश, कार्तिक, साहिल, चाहत व हरिओम को नामजद किया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की है। पुलिस टीमों ने दिल्ली के साथ अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। हालांकि आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
किशोर की हत्या के मामले में तीन टीम गठित की है। टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।