फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   परना से गला दबाकर की गई थी कृष्ण की हत्या

परना से गला दबाकर की गई थी कृष्ण की हत्या

Mon, 10 Jun 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
परना से गला दबाकर की गई थी कृष्ण की हत्या
मुरथल। गांव मेहंदीपुर घाट के पास व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी निखिल व विशाल उर्फ छोटू हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने परना से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि 26 मई को गांव मेहंदीपुर के घाट पर पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव की पहचान गांव मेहंदीपुर निवासी कृष्ण (35) के रूप में हुई थी। कृष्ण के पिता राजेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे की हत्या गांव के ही निखिल ने की है। वह उसके बेटे को दो दिन पहले घर से बुलाकर अपने साथ बाइक पर लेकर गया था। उसके बाद कृष्ण का शव ही उन्हें मिला था। कृष्ण का शव आधा यमुना के पानी में था और आधा बाहर था। उसकी डंडे से पीटने के साथ ही गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर निखिल व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। परिजनों ने बताया कि कृष्ण के चचेरे भाई जसबीर की 8 अक्तूबर, 2018 की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जसबीर की पत्नी सुमन ने इस संबंध में गांव के अजीत व अन्य पर पैसों के लेन देने में उसके पति की हत्या का आरोप लगाया था। जसबीर हत्याकांड में निखिल का पिता अजीत जेल में बंद है। उस मामले में कृष्ण अपने भाई की हत्या मामले में पैरवी करता था। जिसके चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एएसआई नरेंद की टीम ने आरोपी निखिल व उसके साथी विशाल उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों का अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

परना से दबाया गला, फिर दफनाया था शव
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कृष्ण को बहाने से बाइक पर बैठाकर लाए थे। फिर उसकी परना से गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके शव को यमुना किनारे गड्ढा खोदकर दफना भी दिया था। बाद में उन्हें लगा कि इससे तो कृष्ण के परिजनों को पता नहीं लग सकेगा कि उसकी हत्या की गई है। बाद में उन्होंने उसके शव को गड्ढे से निकाला और फिर यमुना के किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के मेहंदीपुर घाट पर गांव पर व्यक्ति की हत्या कर फेंका गया शव मिला था। जिसमें मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
-नरेंद्र, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed