फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल कैद

मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल कैद

Fri, 07 Jun 2019 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल कैद
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत ने गोहाना सदर थाना क्षेत्र के गांव में मंदबुद्धि लडक़ी से दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 10 साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दो साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि 7 सितंबर, 2017 को सदर थाना के गांव की रहने वाली महिला ने बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। वह गली में खेल रही थी। जब वह गली में गई तो उसे अपनी बेटी दिखाई नहीं दी थी। जिस पर वह उसे तलाश करने लगी थी। जब वह तलाश करते हुए गांव के सीता के घर के पास पहुंची थी तो उसने सीता के घर से उसकी बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी थी। उसने अंदर जाकर देखा तो गांव का सोनू उर्फ टिनू उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे देखकर वह उसे धक्का देकर फरार हो गया था। इसी दौरान उसके पति के आने पर उसने सोनू का पकडने का प्रयास किया तो वह भाग निकला था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने 8 सितंबर, 2017 को आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

वीरवार को मामले की सुनवाई करते हुए एएसजे डीआर चालिया की फास्र्ट ट्रैक कोर्ट ने सोनू उर्फ टिनू को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी का आईपीसी की धारा 376 में 10 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा 6 पॉक्सो एक्ट में भी 10 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed