{"_id":"5ced841fbdec22076759fd36","slug":"1559069775211-1-50-sonipat-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी से 11 दिन पहले 1.50 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी की शादी से 11 दिन पहले 1.50 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। शहर के गौतम नगर में बेटी की शादी से 11 दिन पहले चोर घर से सोने व चांदी के आभूषण तथा शादी का सामान खरीदने के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने शहर थाना गोहाना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
गौतम नगर निवासी अनीता ने बताया कि उनके घर में मुख्य गेट ही लगा हुआ है। रात को चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और कमरों में रखी अलमारी के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकदी व सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद जांच करने पर चोरी का पता लगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। पुलिस ने अनीता के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
शादी के उपहार लाने के लिए रखी थी नकदी
अनीता ने पुलिस को बताया कि 8 जून को उसकी बेटी की शादी है। जिसकी शादी में उपहार व अन्य सामान लाने के लिए घर में डेढ़ लाख रुपये की नकदी रखी थी। चोर नकदी पर हाथ साफ कर गए। साथ ही बेटी को देने के लिए रखे आभूषण भी चोर ले गए।
विज्ञापन
घर में नहीं थे दरवाजे, चोरों ने उठाया फायदा
महिला ने बताया कि उन्होंने घर के मुख्य गेट पर ही दरवाजा लगा रखा है। अन्य कमरों में अभी दरवाजे नहीं लगाए गए हैं। जिसका फायदा उठाकर चोर घर से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।
पीड़ित परिवार ने घर में घुसकर चोरी की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
महिपाल, थाना प्रभारी, सिटी गोहालना।