फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   वन्य प्राणी संरक्षण विभाग ने पांच शिकारियों को दबोचा

वन्य प्राणी संरक्षण विभाग ने पांच शिकारियों को दबोचा

Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
वन्य प्राणी संरक्षण विभाग ने पांच शिकारियों को दबोचा
वन्य प्राणी संरक्षण विभाग ने पांच शिकारियों को दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल। गांव टिकोला के पास से बुधवार सुबह वन्य प्राणी संरक्षण विभाग की टीम ने पांच शिकारियों को काबू किया है। उनके पास से सात मृत जानवरों के साथ शिकार में प्रयुक्त होने वाले हथियार भी बरामद किए हैं। शिकारियों को वीरवार को कुरुक्षेत्र की विशेष पर्यावरण अदालत में पेश किया जाएगा।
डिवीजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, रोहतक क्षेत्र दीपक अलावादी ने बताया कि बुधवार सुबह वन्य प्राणी रक्षक नवीन को सूचना मिली कि कुछ शिकारी गढ़ी टिकोला की तरफ गए हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर तुरंत टीम का गठन किया गया। जिसमें रोहतक के वन्य प्राणी निरीक्षक जयभगवान शर्मा व वन्य प्राणी रक्षक देवेंद्र सहित सोनीपत के वन्य प्राणी निरीक्षक सत्यपाल तथा वन्य प्राणी रक्षक नवीन व नीरज को शामिल किया। टीम ने गढ़ी टिकोला के पास नाका लगा लिया। कुछ देर बाद टीम को कुछ लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर जांच की तो उनके पास से आपत्तिजनक चीज मिलीं। टीम ने उन्हें काबू कर लिया। शिकारियों के पास से शिकार किए गए सात मृत जानवर मिले। इनमें पांच बीजू तथा एक जंगली बिल्ली और जंगली खरगोश शामिल था। साथ ही शिकारियों के पास से शिकार के लिए प्रयोग किए जाने वाले कड़की तथा भाला व अन्य सहायक यंत्र भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

--
वन्य प्राणी संरक्षण विभाग की टीम ने पांच शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपनी पहचान मुरथल की आरके कालोनी निवासी अकरम, नरेशनाथ, राजेशनाथ, राकेशनाथ और अमरनाथ के रूप में दी। शिकारियों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की धारा-9 व धारा-39 तथा धारा-51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीरवार को कुरुक्षेत्र स्थित विशेष पर्यावरण अदालत में पेश किया जाएगा। इन धाराओं में आरोपी शिकारियों को सात वर्ष की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक अलावादी, डिवीजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर रोहतक क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed