फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुल्हन दिलाने के नाम पर 35 लोगों से लाखों की ठगी, नकदी लेकर फरार हुई महिला

दुल्हन दिलाने के नाम पर 35 लोगों से लाखों की ठगी, नकदी लेकर फरार हुई महिला

Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन दिलाने के नाम पर 35 लोगों से लाखों की ठगी, नकदी लेकर फरार हुई महिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा।
शादी के लिए रिश्ता जुड़वाने और दुल्हन दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। करीब 35 लोगों ने दुल्हन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने की शिकायत दी है। सोनीपत सहित रोहतक और झज्जर के विभिन्न गांवों और कस्बों के लोग बुधवार को खरखौदा थाना पहुंचे। आरोपी महिला ने शादी की उम्र लांघ चुके लोगों को अपना शिकार बनाया। मामले का खुलासा तब हुआ जब सभी दूल्हे अपनी दुल्हनों के साथ सात फेरे लेने के लिए शादी स्थल पहुंचे। वहां दुल्हन न पाकर दूल्हे बने युवक और परिजन भड़क गए और पैसे लेने वाली एक महिला को पकड़कर थाने ले गए। इसके बाद थाने में काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। अपने साथ हुए खिलवाड़ को एक दूल्हे का पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया और थाने में ही बेसुध भी हो गया।

नहीं मिली दुल्हन तो बिचौलिया बनी महिला के घर काटा बवाल
थाने में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि खरखौदा की रहने महिला सुशीला नाम की महिला ने अपनी रिश्तेदार के साथ मिलकर उनकी शादी तय कराई थी। आरोप है कि 35 लोगों से शादी कराने के नाम पर 45 से 50 हजार रुपये लिए थे। महिला के साथ मोनू नाम का युवक भी रहता था। रकम लेते समय वायदा हुआ था कि 27 दिसंबर को खरखौदा से ही दुल्हन दिलाई जाएंगी। पहले से तय शादी के दिन बुधवार को लोग अपने लड़कों के लिए दुल्हन लेने महिला के घर पहुंचे। महिला ने कहा कि जिस को दुल्हन लेकर आनी थी उसका फोन बंद आ रहा है। इसके बाद लोग भड़क गए और उसे पकड़कर थाने में ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन जिलों के व्यक्तियों से हुई ठगी
पीड़ितों में सोनीपत के साथ रोहतक व झज्जर के युवक व व्यक्ति शामिल हैं। महिला ने ऐसे 35 युवकों से करीब 15 से 17 लाख तक ले रखे थे। इन्हें बुधवार को दुल्हन दिए जाने की बात भी कही थी। वहीं, जब लोग महिला को थाने लेकर पहुंचे तो महिला ने पुलिस की मौजूदगी में बताया कि उसने नरेला के लामपुर की रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार महिला को पैसे दे रखे हैं। उसने ही युवकों की शादी कराए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र्रदराज लोगों से की गई ठगी
महिला के झांसे में आए ज्यादातर युवक उम्रदराज हैं। शादी की उम्र लांघ चुके युवक ही उनके निशाने पर थे। महिला ने कहा था कि 30 से 35 की उम्र के युवक की शादी के लिए 45 हजार व 40 की उम्र पार कर चुके व्यक्ति की शादी के लिए 50 हजार रुपये लगेंगे। ऐसे में उन्होंने सुशीला को बिचौलियां बनाकर पैसे लामपुर, नरेला निवासी अनीता को दिए थे। सुशीला का लामपुर में मायका है। जहां पर उनके पड़ोस की भाभी अनीता ने उससे कहा कि वह उम्रदराज युवकों की शादी करा सकती है। इसके लिए उसे कमिशन देने की बात कही गई थी। आरोप यह भी है कि अनीता ने मंगलवार शाम को एक-दो पीड़ित से बात करते हुए कहा था कि उसे हार्ट अटैक हो गया है। जिसके बाद उसने फोन बंद कर दिया।

सितंबर में शुरू हुआ नकदी ऐंठने का खेल
बुधवार को थाने पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके साथ इस ठगी की शुरुआत सितंबर में हो गई थी। खरखौदा निवासी सुशीला ने लोगों से संपर्क साधकर लड़कों की शादी कराने की बात कहना शुरू कर दिया था। साथ ही सभी को दिसंबर में दुल्हन दिलाने का सपना दिखाया गया था।


वर्जन
शादी के नाम पर लाखों की ठगी किए जाने की शिकायत मिली है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया जाएगा।
वजीर सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed