फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाबा कलीनाथ की कुटिया में बदमाशों का आतंक, महंत व शिष्यों को बंधक बनाकर लूटपाट

बाबा कलीनाथ की कुटिया में बदमाशों का आतंक, महंत व शिष्यों को बंधक बनाकर लूटपाट

Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाबा कलीनाथ की कुटिया में बदमाशों का आतंक, महंत व शिष्यों को बंधक बनाकर लूटपाट
बाबा कलीनाथ की कुटिया में बदमाशों का आतंक, महंत व शिष्यों को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। मुरथल-मुकीनपुर रोड पर स्थित बाबा कलीनाथ कुटिया में शनिवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने महंत व उसके शिष्यों को बंधक बनाकर उनसे नकदी व चांदी के आभूषण छीन लिए और फरार हो गए। महंत ने कड़ी मशक्कत के बाद बंधन मुक्त होकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बाबा कलीनाथ कुटी के महंत कमल गिरि ने बताया कि शनिवार रात को वह दो अन्य शिष्यों के साथ कुटिया में थे। रात करीब दो बजे तीन बदमाश कुटिया में घुस गए। उन्होंने उसे व दो शिष्यों का उनके कपड़ों से ही बांध दिया। बाद में उन्होंने उसकी चांदी की चेन व अंगूठी, पांच हजार की नकदी व दान-पात्र में रखी करीब एक हजार रुपये की नकदी छीन ली। बाद में वह फरार हो गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बंधनमुक्त होकर शिष्यों के भी बंधन खोलकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर मुरथल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed