{"_id":"5a19d1854f1c1baf678bdeae","slug":"151511641477-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून तोडने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी पुलिस : एडीजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानून तोडने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी पुलिस : एडीजी
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो,
गोहाना। एडीजी (क्राइम) प्रशांत कुमार ने शनिवार देर शाम गोहाना पहुंचकर हालात का जायजा लिया तथा जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व उनकी टीम से बातचीत की। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा तथा कानून तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि पूरी तरह शांति बनाए रखी जाएगी तथा जसिया तक समिति अपने वालंटियर खड़े करेगी।
देर शाम सिंचाई विश्राम गृह में पहुंचे एडीजी प्रशांत कुमार व आईजी हरदीप सिंह दून ने अधिकारियों से बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बंद कमरे में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल व उनकी टीम के सदस्यों से बातचीत की।
आजाद लठवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि गोहाना से जसिया में रैली स्थल तक समिति द्वारा अपने वालंटियर खड़े करने का फैसला लिया गया है। समिति ने गोहाना क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है। इस मौके पर डीसी केएम पांडुरंग, एसएसपी सतेंद्र गुप्ता, एसडीएम सुभीता ढाका, गोहाना में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुशील मलिक, डीएसपी राजीव देशवाल आदि मौजूद रहे।