{"_id":"5936a1424f1c1b25638b458d","slug":"149675246514-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर कार लूटने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर कार लूटने का एक और आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
कुमासपुर में देवीलाल पार्क के पास पिस्तौल के बल पर कार लूटने के मामले में मुरथल थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिंद्र निवासी मनाना पानीपत को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
कुरुक्षेत्र के गोविंद माजरा के रहने वाला रघबीर कार चालक है, जो कार मालिक राजीव गर्ग को नौ अप्रैल को एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस कुरुक्षेत्र लौट रहा था। उससे लिफ्ट लेने के बाद नेशनल हाईवे पर ताऊ देवीलाल पार्क के पास युवक ने पिस्टल के बल पर कार लूट ली थी। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी विशाल निवासी डिकाडला जिला पानीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसको रिमांड पर लेकर यूपी के बड़ौत से लूटी गई कार बरामद की गई थी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अब अनिंद्र को मुरथल रोड से गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया।